UP Police SI, ASI Recruitment 2021 : यूपीपीबीपीबी में 1329 एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, देखें चयन प्रक्रिया
UP Police SI, ASI Recruitment 2021 : यूपीपीबीपीबी में 1329 एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, देखें चयन प्रक्रिया UP Police SI, ASI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ की पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2020 के निर्धारित आवेदन प्रक्रियया कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। आवेदन की संशोधित तिथि 15 मई 2021 को बदलकर अब 1 जून 2021 कर दिया गया है। इस संबंध में यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए और अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली समस्याओं को देखते हुए 1329 एसआई, एसआई लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01-06-2021 को शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30-06-2021 निर्धारित है। इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा कराने की भी अंतिम तिथि 30-06-2021 निर्धारित किया गया है। यूपी पुलिस में एसआई बनने का सपना देख रहे अभ्यर...