UP Police SI, ASI Recruitment 2021 : यूपीपीबीपीबी में 1329 एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, देखें चयन प्रक्रिया
UP Police SI, ASI Recruitment 2021 : यूपीपीबीपीबी में 1329 एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, देखें चयन प्रक्रिया
UP Police SI, ASI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ की पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2020 के निर्धारित आवेदन प्रक्रियया कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। आवेदन की संशोधित तिथि 15 मई 2021 को बदलकर अब 1 जून 2021 कर दिया गया है।
इस संबंध में यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए और अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली समस्याओं को देखते हुए 1329 एसआई, एसआई लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01-06-2021 को शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30-06-2021 निर्धारित है। इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा कराने की भी अंतिम तिथि 30-06-2021 निर्धारित किया गया है। यूपी पुलिस में एसआई बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी यूपी पुलिस की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ में जाकर जारी किया गया ताजा नोटिस देख सकते हैं। आप यहां डायरेक्ट लिंक पर भी देख सकते हैं-
यूपी पुलिस एसआई भर्ती की संशोधित तिथियां -
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : 01-06-2021
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 30-06-2021
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 30-06-2021
आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि : 30-06-2021
रिक्तियों का विवरण :
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) - 295 +32 = 317
पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) - 624+20 = 644
पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) - 358
कुल रिक्तियां - 1329
आवेदन शुल्क : 400 रुपए मात्र।
आयु सीमा - 21 से 28 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता - किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।
इसके अलावा अभ्यर्थी को कम्प्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग में प्रवीणता के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था नाइलेट सोसायटी से ओ लेवल कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
4 स्टेप्स में समझें आवेदन प्रक्रिया :
चयन प्रक्रिया के 4 चरण :
1- जिन अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए जाएंगे उन्हें 400 अंको ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में चार भाग होंगे, यथा: 1- सामान्य हिन्दी/कम्प्यूटर ज्ञान - 100 अंक, 2- सामान्य जानकारी/सामायिक विषय -100 अंक, 3- संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा - 100 अंक और 4- मानसिक अभिरुचि परीक्षा/तार्किक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे।
2- लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (DV-PST) के लिए बुलाया जाएगा।
3- मानक परीक्षण में भी सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट व आशुलिप परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
4- इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी। जिसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट व चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।
Join Facebook page for UPSC preparation-


Comments
Post a Comment