UPSC Exam 2021: यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, अब इस दिन होगी आयोजित

 देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

UPSC : सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा अब 10 अक्तूबर 2021 को होगी आयोजित


देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक 27 जून को प्रस्तावित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को टाल दिया गया है। अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।






















आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है कि संघ लोक सेवा आयोग ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए 27 जून 2021 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित होगी।

UPSC postpones June 27 civil services preliminary examination amid surge in COVID-19 cases; to be held on October 10
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2021

बता दें कि यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी का चयन किया जाता है।

पिछले वर्ष भी अक्तूबर माह में हुआ था आयोजन
गत वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अंतत: यूपीएससी ने 4 अक्तूबर को पूरे देश में परीक्षा का आयोजन किया था।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोविड- 19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर जून में होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा गुरुवार को स्थगित कर दी । अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर को होगी।



आयोग हर साल तीन चरणों प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में सिविल सेवा की परीक्षा कराता है । जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत कई सेवा के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।

यूपीएससी ने गुरुवार को बयान में कहा, कोरोना के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजरसंघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है जो 27 जून 2021 को होनी थी। अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।























Join Facebook page for UPSC preparation-https://www.facebook.com/indiano1onlineshopping/

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : मई 2021“क्लाइड्स स्पॉट” (Clyde’s Spot), जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस ग्रह में स्थित एक स्थान है?

भारतीय सेना SSC आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकते हैं।

National Technology Day 2021: जानें 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्यों मनाया जाता है?