National Technology Day 2021: जानें 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्यों मनाया जाता है?

 *⚜═👬📚 दीप एज्युकेशनल📚👬═⚜*


*♻️National Technology Day 2021: जानें 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्यों मनाया जाता है?♻️*


National Technology Day in Hindi: 






भारत में प्रत्येक साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन  भारत की विज्ञान में दक्षता एवं प्रौद्योगिकी में विकास को दर्शाता है. इस दिन राष्ट्र गौरव के साथ-साथ देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है.


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस दिन प्रत्येक साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाता है. प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान मंत्रालय के द्वारा उनके विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं. इस दिवस को तकनीकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक जांच, उद्योग और विज्ञान के एकीकरण में किये गये प्रयास के प्रतीक माना जाता है.


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2021 की थीम "एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" यानी (Science and Technology for a Sustainable Future) रखी गई है.


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी के प्रति कड़ी मेहनत और दृढ़ता को सलाम करते हैं. 'हम गर्व के साथ 1998 के पोखरण टेस्ट को याद करते हैं, जिसने भारत के वैज्ञानिकों और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया'. आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामने करते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने कार्य किया.


भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित संस्थानों में भारत की प्रौद्योगीकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस को मनाते हैं. इस दिन भारत में निर्मित देश के पहले एयरक्राफ्ट हंस 3 ने 11 मई को सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया था. भारत में बना त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण भी 11 मई को हुआ था. इसलिए भारत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रत्येक साल मनाता है.


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुरुआत साल 1998 में हुए पोखरण परमाणु टेस्ट से हुई थी. भारत ने साल 1998 में '11 मई' के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था. यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है.


भारत ने साल 1998 में राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का घोषणा किया था. पहला परमाणु परीक्षण मई 1974 में किया गया था जिसका कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था. भारत द्वारा शक्ति -1 नामक परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण 01 मई 1998 को किया गया था. राजस्थान के पोखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण 11 और 13 मई 1998 को किये गये थे.


भारत के राष्ट्रपति इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार भी प्रदान करते हैं. यह पुरस्कार इस क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है.


Join Facebook page for UPSC preparation-https://www.facebook.com/indiano1onlineshopping/


🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : मई 2021“क्लाइड्स स्पॉट” (Clyde’s Spot), जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस ग्रह में स्थित एक स्थान है?

भारतीय सेना SSC आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकते हैं।