DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली के स्कूलों में निकली 5807 टीजीटी एक और भर्ती, अब कुल 12693 टीचिंग पद घोषित। जाने पूरी प्रक्रिया-


DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली के स्कूलों में निकली 5807 टीजीटी एक और भर्ती, अब कुल 12693 टीचिंग पद घोषित-






आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 जुलाई 2021 तक आवेदन कर पाएंगे।

DSSSB Recruitment 2021 दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा वीरवार 27 मई 2021 को जारी नये भर्ती विज्ञापन (सं.03/21) के अनुसार विभिन्न भाषाओं के लिए टीजीटी मेल और टीजीटी फीमेल की ग्रुप बी में ग्रेड पे रु.4600/- पर भर्ती की जानी है।

DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली सरकारी शिक्षक भर्ती 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक और खुशखबरी। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अधीन विद्यालयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पदों की 5807 रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती के लिए एक और विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 27 मई 2021 को जारी नये भर्ती विज्ञापन (सं.03/21) के अनुसार विभिन्न भाषाओं के लिए टीजीटी मेल और टीजीटी फीमेल की ग्रुप बी में ग्रेड पे रु.4600/- पर भर्ती की जानी है। इससे पहले डीएसएसएसबी ने 12 मई 2021 को जारी एक भर्ती विज्ञापन (सं.02/21) के माध्यम से विभिन्न पदों की कुल 7236 रिक्तियां घोषित की थीं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया इस समय चल रही है। इन रिक्तियों में से टीजीटी, असिस्टेंट प्राइमरी टीचर, असिस्टेंट टीचर नर्सरी कुल 6886 रिक्तियां शामिल हैं। इस प्रकार दिल्ली में अब कुल 16693 सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है।


डीएसएसएसबी 5807 टीजीटी भर्ती 2021: की रिक्तियों के विवरण-

डीएसएसएसबी ने जिन विभिन्न भाषाओं के लिए टीजीटी की 5807 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है, उनमें टीजीटी (बंगाली) फीमेल का 1 पद, टीजीटी (अंग्रेजी) मेल के 1029 पद, टीजीटी (अंग्रेजी) फीमेल के 961 पद, टीजीटी (उर्दू) मेल के 346 पद, टीजीटी (उर्दू) फीमेल के 571 पद, टीजीटी (संस्कृत) मेल के 866 पद, टीजीटी (संस्कृत) फीमेल के 1159 पद, टीजीटी (पंजाबी) मेल के 382 पद, टीजीटी (पंजाबी) फीमेल के 492 पद शामिल हैं।


डीएसएसएसबी 5807 टीजीटी भर्ती 2021: आवेदन 4 जून से 3 जुलाई तक

डीएसएसएसबी 5807 टीजीटी भर्ती विज्ञापन (सं.02/21) के अनुसार इन भाषा विषयों के लिए टीजीटी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2021 को शुरू होगी और आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर एक्टिव किये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 3 जुलाई 2021 तक आवेदन कर पाएंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की विभिन्न भर्तियों से सम्बन्धित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर विजिट करना होगा।






डीएसएसएसबी 5807 टीजीटी भर्ती 2021 : योग्यता मानदंड

विभिन्न भाषाओं के लिए डीएसएसएसबी 5807 टीजीटी भर्ती 2021 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित भाषा को एक विषय के रूप में स्नातक स्तर (बीए ऑनर्स या बीए) पर पढ़ा हो और स्नातक न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हों। साथ ही, उम्मीदवारों को टीचिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए, हिंदी का ज्ञान होना चाहिए और सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरिक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है, अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये भर्ती विज्ञापन के लिंक पर जाएं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करे

इसी तरह की लेटेस्ट जॉब एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी के लिए और comptetiv exam की तयारी के लिए हमारे YouTube channel में विजिट करे और हमारे चैनल को  subscribe, Like&अपने दोस्तों के साथ share करे।


पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर करे प्लीज।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : मई 2021“क्लाइड्स स्पॉट” (Clyde’s Spot), जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस ग्रह में स्थित एक स्थान है?

भारतीय सेना SSC आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकते हैं।

National Technology Day 2021: जानें 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस क्यों मनाया जाता है?