UPSSSC OTR Registration Online Form 2021
UPSSSC OTR Registration Online
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य के आगामी सभी भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (UPSSSC OTR Registration) करने की सुविधा दी है. उम्मीदवार, UPSSSC में आगामी सभी रिक्तियों के लिए एक बार में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को प्रत्येक भर्ती के लिए बार बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी. गौरतलब है कि UPSSSC OTR मॉड्यूल पर 'One Time Registration' करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में UPSSC की किसी भर्ती के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी.
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन-
इसके लिए रजिस्ट्रेशन (UPSSSC OTR Registration Form) करने पर उम्मीदवारों को एक लॉगिन अकाउंट (UPSSSC OTR Registration Kya Hai) मिल जाएगा. इसकी मदद से कोई भी भर्ती निकलने पर उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकेंगे और अपने योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इसके बाद OTR रजिस्ट्रेशन कर के उम्मीदवार परीक्षा का चयन करेंगे और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान कर अप्लाई कर सकेंगे. इससे आवेदन प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।
नीचे दिए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं https://www.sarkariresult.com/upsssc/upsssc-otr-registration.php

Comments
Post a Comment